- Jul 11, 2021
Hindi Shayari - Zindagi Ke Sach Aur Hausle Ki Baatein
Sirf pyaar nahi, yeh Hindi shayari zindagi ke fasle bhi samjhaati hai.
यहाँ की Hindi shayari सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है - समंदर के किनारे की तरह चोट खाकर भी मजबूत बने रहने की बात हो, या नीयत और हैसियत के फ़र्क की, हर लाइन ज़िन्दगी के किसी सच को छूती है। भक्ति के रंग में डूबी लाइनों के लिए Bhajan भी पढ़ें। We have created a collection of some of the best hindi shayari so you can read and share anytime with your friends and family. Share our Top 10 Hindi Shayari on Facebook, Twitter, and Pinterest.
हिन्दी शायरी का सबसे अच्छा संग्रह यहाँ उपलब्ध है, आप इस हिन्दी शायरी को अपने हिंदी वाहट्सएप्प स्टेटस के रूप में उपयोग कर सकतें है या आप इस बेहतरीन हिन्दी शायरी को अपने दोस्तों को फेसबुक पर भी भेज सकतें हैं। हिन्दी पर यह शेर, आपके प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने में आपकी मदद कर सकतें हैं !!
On our website you will get all the latest and updated collection of 2 Line Shayari in Hindi font.
- Last Updated on Aug 11, 2026
भवें तनी हैं ख़ंजर हाथ में है तन के बैठे हैं,
- Rajput
- |
- Jun 11, 2021
जिन्दगी तो सिंह जिया करते है,
दिग्गजो को पछाडा करते है,
कौन रखता है किसी के सर पर ताज,
राजपूत तो अपना राज-तिलक खुद किया करते है..
- Aam
- |
- Mar 29, 2021
तुमको भूलने का समान लिये बैठा हूँ
हांथो में लिए जाम हर शाम बैठा हूँ
किस्सा मुहब्बत का कहूँ या बर्बादी का
तूम्हारी आदत को सरेआम किये बैठा हूँ !!
- Door
- |
- Mar 28, 2021
हर बात तुम्हें अकेले ही क्यूं समझनी है ..
हर फैसले में बस खुदी ही क्यूं परखनी है ..
कभी तो शामिल हमे भी होना होगा ..
कब तक यूं मैं से हम की दूरी सहनी है ..
---By Maninder Kaur
- Man
- |
- Mar 27, 2021
फिर से दुनिया बसाने चले आए हम ।
देख तुझको मनाने चले आए हम ।
जिन्दगी की सभी ख्वाहिशें छोड़कर
एक तेरा साथ पाने चले आए हम ।
लेखक-अमित कुमार यश
- Dil
- |
- Mar 26, 2021
गम की दिल से यार विदाई कब होगी
मुझको आसां राह जुदाई कब होगी
तूने मन बहलाया, पिंजरा खोल दिया
मैं भूली परवाज़ , रिहाई कब होगी
- Bhul
- |
- Mar 25, 2021
तुमसे छुट कर भी तुम्हें भूलना आसान न था
तुमको ही याद किया तुमको भुलाने के लिए ...
- Deewana
- |
- Mar 24, 2021
बस्ती बस्ती घोर उदासी पर्वत पर्वत खालीपन ,
मन हीरा बेमोल बिक गया घिस घिस रीता तन चंदन ,
इस धरती से उस अम्बर तक दो ही चीज़ गज़ब की है ,
एक तो तेरा भोलापन है एक मेरा दीवानापन.......!
- Bhul
- |
- Mar 23, 2021
भुलाना चाहूं भी तुझको तो भुलाऊं कैसे
मेरा क्या हाल तेरे बिन है बताऊं कैसे
सुर्ख आंखो से आंसुओं की महक आती है
मैं तेरा दर्द ज़माने से छुपाऊं कैसे...
- Bhul
- |
- Mar 22, 2021
तेरा ही नाम मेरी हर सांस में निकला,
तेरा अक्स मेरी गजल के आब में निकला,
तुझे भुलाने को जब किया खुदको बेसुध मैंने,
तेरा ख्वाब ही कम्बखत इस आँख में निकला ।
- Haar
- |
- Mar 21, 2021
जब पास थे तो क्या कम दूरी थी।
तुम्हारा बहाना था या मजबूरी थी।
जिनसे नाउम्मीदी थी उन्होंने निभाया साथ,
मेरे ख्वाबों की ही हर रात बेनूरी थी।
- Door
- |
- Mar 20, 2021
तुम्हारे पास हूँ लेकिन जो दूरी है, समझता हूँ,
तुम्हारे बिन मेरी हस्ती अधूरी है, समझता हूँ,
तुम्हें मैं भूल जाऊँगा ये मुमकिन है नहीं, लेकिन
तुम्हीं को भूलना सबसे ज़रूरी है, समझता हूँ...!
- ADA
- |
- Mar 19, 2021
कलेजे में जलन आंखों में पानी छोड़ जाती हो
मगर उम्मीद की चुनर को धानी छोड़ जाती हो
सताने कि तुम्हारी ये अदा भी कम नहीं जाना
कि घर में अपनी कोई एक निशानी छोड़ जाती हो !!
- Dil
- |
- Mar 18, 2021
कैसा गढ़ा था देवता, जो मानव भी न हो पाया
उन लफ्जों को कर वापस कि दिल्ली सिंगापुर, शंघाई न हो पाया।
- Haar
- |
- Mar 17, 2021
बहुत नाजुक हैं जज्बात मेरे जो तुम्हारे दिल में रखे हैं
कहीं ठेस न लग जाये बस इतना ख़याल रखना !!
- Khud
- |
- Mar 16, 2021
अब तो दर्पण मे भी खुद का अक्स नही भाता मुझे,
उसकी आंखो मे खुद को देखने का सूकून जो नही मिलता।।
- Ham
- |
- Mar 15, 2021