- Phark
- |
- Dec 09, 2021
Welcome Shayari
Swaagat sirf shabd nahi, dil se ki gayi dua hai.
Ye sher kisi samaaroh mein mehmaan ke swaagat ke liye ekdum sateek hain - adab bhare aur garmjoshi se bhare. Speeches ke andaaz mein likhe gaye ye alfaaz mahaul ko khaas banate hain.
- Last Updated on Aug 11, 2026
अब फर्क नहीं पड़ता,
- Chaah
- |
- Nov 18, 2020
जो आना चाहो हज़ारों रास्ते
न आना चाहो तो हज़ारों बहाने।
मिज़ाज-ऐ-बरहम , मुश्किल रास्ता
बरसती बारिश और ख़राब मौसम।।
- Ham
- |
- Apr 19, 2019
आप तो एक पारस हैं, जो सोना पल में करते हैं
कुशल शिल्पी कहें पत्थर, सुघड़ मूरत में ढलते हैं
मिली सोहबत हमारे भाग्य हैं, श्रीमान जी आये
है अभिनन्दन हमारे मन, नमन वंदन को करते हैं।
- Ham
- |
- Mar 29, 2019
ज्यों मरुस्थल में रंगीन गुल खिल गये
ज्यों समंदर में भटकों को तट मिल गये
हमको सानिध्य ऐसा लगा आपका
जैसे शबरी को उसके प्रभु मिल गये।
- Ham
- |
- Mar 01, 2019
आप आये यहाँ शुक्रिया मेहरबां
क्या कहें आपको हम हुये बेजुबाँ
यह सभा हर्ष से हो गई तरबतर
नूर से भर गया है ये सारा शमाँ।
- Haar
- |
- Feb 15, 2019
डूबतों के लिये मैं किनारा बनूँ
लड़खड़ाये हुओं का सहारा बनूँ
आपसे आज हमको मिली प्रेरणा
जिंदगीं में कभी आपसा मैं बनूँ।
- Bhala
- |
- Feb 09, 2019
अगर गुमनाम है कोई, उसे इक नाम मिल जाये
मिले आशिष जिसे इनका, उसे पहचान मिल जाये
भला कैसे नहीं उसका मुक़द्दर, रँग बदलेगा
सुदामा को अगर जो आपसा, घनश्याम मिल जाये।
- Chaah
- |
- Feb 01, 2019
तकलीफें तो धूप की तरह आती रहती हैं
थोड़ी हिम्मत की भी छांव होना चाहिये
हम हर मुसीबत में मुस्करा लेंगें साहिब
बस आप सा कोई पास होना चाहिये।
- Duniya
- |
- Jan 30, 2019
दिलों की भी अपनी ही एक भाषा होती है
किसी से आशा तो किसी से निराशा होती है
हमने तो कम ही लोग देखें हैं इस दुनियां में
जिनसे मिलने की बार बार अभिलाषा होती है।
- Jaadu
- |
- Jan 26, 2019
जो तूफानों में किनारे तक पहुंचा दे
ऐसी अब कश्तियाँ नहीं मिलतीं
गम को गले से लगा कर खुशी बांटे
ऐसीं जादू की झप्पियाँ नहीं मिलतीं
ख़ुद के लिये जूझने वाले इस जहाँ में
एक ढूढों तो हज़ारों मिल जायेंगे
दूसरों की खुशी के लिये जूझने वाली
आप जैसी हस्तियां नहीं मिलतीं।
- Man
- |
- Jan 26, 2019
मंच रौशन हुआ जगमगाहट मिली
हर्ष आनंद की खिलखिलाहट मिली
आपके आगमन से श्रीमान जी
हर किसी को यहाँ मुस्कराहट मिली।
- Chand
- |
- Jan 26, 2019
होते हैं बेहिसाब सितारे आसमां में
पर उनका ज़िक्र कहाँ किया जाता है
जो नूर फैलाये सुरमे से घने अंधेरे में
मेरे दोस्त उसी को चाँद कहा जाता है।
- Dil
- |
- Jan 26, 2019
किसी की मर्ज़ी तो होती है
जो फूल बागान में खिलते हैं
कोई तो हाथ थामता है
तब इरादों को आसमान मिलते हैं
हमने भगवान देखे तो नहीं हैं
पर उनके होने का यकीन होता है
जब जब भी हमें आप जैसे
नेक दिल इंसान मिलते हैं।
- Phool
- |
- Jan 25, 2019