- Ham
- |
- Jun 30, 2018
Sharaab Shayari
Where a glass of sharaab stands in for a broken heart
These sharaab lines keep circling back to the same trade — a drink for a heartbreak, a glass compared to someone's eyes, love itself called the more dangerous intoxication. Read on into Dil shayari for more heart-first lines.
- Last Updated on Aug 11, 2026
शराब शरीर को खत्म करती है,
- Dard-bhari
- |
- Jun 28, 2018
दिल के दर्द से बड़ा कोई दर्द नहीं होता,
आशिकों का शराब के सिवा कोई हमदर्द नहीं होता,
जब दिल टूटता है तो आँसू उनके भी निकलते हैं,
जो कहते हैं कि मर्द को दर्द नहीं होता!!
- Log
- |
- Jun 28, 2018
जाम में अफ़साने ढूंढते हैं हम लोग,
लम्हों में ज़माने ढूंढते हैं हम लोग,
तु ज़हर दे दे शराब कह कर सनम,
अब तो मरने के बहाने ढूंढते हैं हम लोग!!
- Bhul
- |
- Jun 27, 2018
पी के रात को हम उनको भुलाने लगे,
शराब में गम को मिलाने लगे,
दारू भी बेवफा निकली यारों,
नशे में तो वो और भी याद आने लगे!!
- Gali
- |
- Jun 27, 2018
पी है शराब हर गली हर दुकान से,
एक दोस्ती सी हो गई है शराब के जाम से,
गुज़रे हैं हम इश्क़ में कुछ ऐसे मुकाम से,
की नफ़रत सी हो गई है मुहब्बत के नाम से!!
- Kad
- |
- Jun 26, 2018
गम इस कदर मिला की घबरा के पी गये,
खुशी थोड़ी सी मिली तो मिला के पी गये,
यूँ तो ना थी जनम से पीने की आदत,
शराब को तन्हा देखा तो तरस खा के पी गये!!
- Din
- |
- Jun 26, 2018
इश्क़-ऐ-बेवफ़ाई ने डाल दी है आदत बुरी,
मैं भी शरीफ हुआ करता था इस ज़माने में,
पहले दिन शुरू करता था मस्जिद में नमाज़ से,
अब ढलती है शाम शराब के साथ मखाने में!!
- Jaroorat
- |
- Jun 24, 2018
पूरा अब मेरा ये ख़्वाब हो जाये,
लिख दू उनके दिल पे किताब हो जाये,
ना मयकदे की जरूरत हो ना मयखाने की,
अगर नज़र से पिला दो शराब हो जाये।।
- Dil
- |
- Jun 22, 2018
बैठे हैं दिल में ये अरमां जगाये,
के वो आज नजरों से अपनी पिलाये,
मजा तो तब ही आये पीने का यारो,
शराब हम पियें और नशा उनको हो जाए!!
- Andheri
- |
- Jun 22, 2018
तेरी आँखों के ये जो प्याले हैं,
मेरी अंधेरी रातों के उजाले हैं,
पीटा हूँ जाम पर जाम तेरे नाम का,
हम तो शराबी बे-शराब वाले हैं!!
- Diya
- |
- Jun 21, 2018
मदहोश हम हरदम रहा करते हैं,
और इल्ज़ाम शराब को दिया करते हैं,
कसूर शराब का नहीं उनका है यारों,
जिनका चेहरा हम हर जाम में तलाश किया करते हैं!!
- Achi
- |
- Jun 02, 2018
लोग अच्छी ही चीजों को यहाँ ख़राब कहते हैं,
दवा है हज़ार ग़मों की उसे शराब कहते हैं।
- Aksar
- |
- Mar 27, 2017