- Bewafa
- |
- Mar 30, 2019
Ummeed Shayari - Jab Dil Aas Na Chhode
Haalat kuch bhi ho, ummeed hamesha rasta dikhati hai.
हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, दिल कहीं न कहीं एक उम्मीद ज़िंदा रखता है - ummeed shayari इसी इंतज़ार और उम्मीद के रिश्ते को बयान करती है। आप से जुड़ी अपनेपन भरी बातों के लिए Aap शायरी भी पढ़ें।
- Last Updated on Aug 11, 2026
करते नहीं वफ़ा आज कल लोग इश्क़ में भी साहिब,
- Kaam
- |
- Mar 27, 2019
किसी की तमन्ना थी तो किसी की उम्मीदें जुड़ी थीं,
मेरी सफलता के लिए मेरी मेहनत बहुत कड़ी थी,
पहुँच कर मुकाम पर जो मुद कर देखा मैंने तो पाया कि
मुझसे आगे निकलने को दुनिया तमाम खड़ी थी।
- Koshish
- |
- Mar 22, 2019
उम्मीदों का फटा पैरहन,
रोज़-रोज़ सिलना पड़ता है,
तुम से मिलने की कोशिश में,
किस-किस से मिलना पड़ता है
- Ham
- |
- Mar 22, 2019
जिस्म का आखिरी मेहमान बना बैठा हूँ
एक उम्मीद का उन्वान बना बैठा हूँ
वो कहाँ है ये हवाओं को भी मालूम है मगर
एक बस में हूँ जो अनजान बना बैठा हूँ
- Dil
- |
- Mar 18, 2019
नज़र में शोखिया लब पर मुहब्बत का तराना है,
मेरी उम्मीद की जद़ में अभी सारा जमाना है,
कई जीते है दिल के देश पर मालूम है मुझकों,
सिकन्दर हूं मुझे इक रोज खाली हाथ जाना है..!!
- Love
- |
- Mar 14, 2019
उम्मीदी-नाउम्मीदी का वहम होना वही जाने...
कि जिसने कश्तियों को डूबते देखा हो साहिल पर...!!
- Rishta
- |
- Nov 16, 2018
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद
लो अब कभी किसी से गिला न करेंगे हम !!
(गिला = शिकायत)
- Din
- |
- Sep 29, 2018
बस अब तो दामन-ए-दिल छोड़ दो बेकार उम्मीदों
बहुत दुःख सह लिए मैंने बहुत दिन जी लिया मैंने !!
- Motivational
- |
- Sep 27, 2018
उम्मीद वक्त का सबसे बड़ा सहारा है
गर हौसला है तो हर मौज में किनारा है !!
- Dor
- |
- Sep 25, 2018
लो आज हमने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उम्मीद
लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम
(रिश्ता – डोरा, तागा,सम्बन्ध, नाता, लगाव)
- Bojh
- |
- Sep 12, 2018
उभरेंगे एक बार अभी दिल के वलवले
गो दब गए हैं बारे-गमे-जिन्दगी से हम !!
(वलवला – उत्साह, हौसला, उम्मीद; बार – बोझ, भार, वजन)
- Dil
- |
- Sep 01, 2018
बिछड़े लोगों से मुलाक़ात कभी फिर होगी,
दिल में उम्मीद तो काफ़ी है यक़ीं कुछ कम है....!