- Haath
- |
- Nov 20, 2020
Anniversary Shayari
Shayari to mark another year of love together
This anniversary collection leans romantic and celebratory, wishing couples the same warmth they shared on their wedding day and blessing every year still ahead of them. Pair it with Quotes for more ways to say it.
- Last Updated on Aug 11, 2026
आज है वो बहार का मौसम,
- Chaah
- |
- Jul 20, 2018
हर रात के चाँद पर है नूर आपसे,
हर सुबह की ओस को गुरूर है आपसे,
हम कहना तो नहीं चाहते,
पर मर जायेंगे रहकर दूर आपसे,
मेरी ज़िन्दगी में आने का शुक्रिया और,
शादी की सालगिरह का हार्दिक अभिनन्दन !!
- Din
- |
- Jul 19, 2018
हमसफर का जब साथ है तो फिर क्या बात है,
इस सफर के शुरुआत का ये यादगार दिन बना रहे,
और भी खुबसुरत रिश्ता आपका,
आता रहे ये पल आपकी जिन्दगी में बार-बार,
मुबारक हो आपको आपके शादी की सालगिरह बारम्बार!!
- Din
- |
- Jul 19, 2018
दुआ करता हूँ आप दोनो के बीच में,
वैसा ही प्यार रहे जैसा शादी के पहले दिन था,
और वो प्यार आपके जीवन में हमेशा,
खुशी और स्नेह बनाए रखे!!
- Mausam
- |
- Jul 19, 2018
हर मौसम में आप दोनो मिलते रहे,
हर सावन में आप दोनो का प्यार खिलता रहे,
हर जनम में आप दोनो का प्रेम यूँ ही बढ़ता रहे!!
सालगिरह मुबारक!!
- Ham
- |
- Jul 18, 2018
नदी और किनारे बनाते हैं खुबसुरत नजारे,
आप भी बढ़ाते है शोभा ऐसै ही महफिल की हमारे
शादी की वर्षगाँठ की ढ़ेरों मंगलकामनाएँ।
- Ham
- |
- Jul 18, 2018
न कोई पल सुबह, न कोई पल शाम हैं,
हर पल हर लम्हा आपके नाम हैं,
इसे सिर्फ शायरी न समझ लेना,
ये हमारी तरफ से आपको मेरे प्यार का पैगाम हैं!!
- Khud
- |
- Jul 18, 2018
आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे,
ख़ुदा करे आप एक दुसरे से कभी न रूठे,
यूँ ही एक होकर आप ये जिन्दगी बिताएँ,
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी ना छूटे!!
- Apne
- |
- Jul 17, 2018
साथ-साथ करना है तय आपको अपने जिन्दगी का ये सफर,
सदा खुशियों से भरी रहे आपकी डगर,
शुभकामनाएँ हैं इस शुभ वर्षगाँठ के दिन पर हमारी यही।
- Dil
- |
- Jul 17, 2018
दिलों के मेल से बनता है, ये शादी का रिश्ता,
सदा बना रहे ऐसा हीं आपका रिश्ता,
शादी की सालगिरह की लाखों बधाईयाँ।
- Saal
- |
- Jul 17, 2018
सुर और ताल जैसे हैं पूरक एक-दूजे के,
आप का साथ भी ऐसा ही है जो करता है आप दोनो को पूरा,
मुबारक हो आपको शादी की ये सालगिरह।
- Kuch
- |
- Jul 16, 2018
दीया संग बाती जैसे,
आपकी जोड़ी ज़चती है कुछ वैसे !!
शादी की सालगिरह की लाखों बधाईयाँ !!
- Ham
- |
- Jul 16, 2018
रौनक आपसे ही है महफिल की,
बनाए रखना साथ ऐसै ही हमेशा,
शादी की सालगिरह में है शुभेच्छा।
- Dua
- |
- Jul 15, 2018
दुआएँ देते हैं यही,
आज आपके शादी की सालगिरह पर,
सलामत रहे आपका साथ और
मनाते रहें आप ये जश्न ऐसै ही।
शादी की सालगिरह की लाखों बधाईयाँ।
- Ham
- |
- Jul 15, 2018
हैं हमारी यही कामनाएँ, आप हमेशा ऐसै ही,
इस खुबसुरत रिश्ते की सालगिरह हमेशा मनाएँ।,
- Dhan
- |
- Jul 15, 2018