- Ras
- |
- Dec 09, 2021
Banaras Shayari
Kashi's ghats, aarti, and devotion in every line.
Banaras shayari in hindi captures the pull of Kashi's ghats — the walk to Baba Vishwanath, the evening Ganga aarti, and the sense that this city settles quietly into your heart. These are lines for anyone who has felt Banaras become part of them, not just visited it.
- Last Updated on Aug 11, 2026
जब मैं बनारस जाता हूँ
- Ganga
- |
- Dec 09, 2021
जो बाबा विश्वनाथ के द्वार आता है,
आध्यात्म का आत्म सुख पाता है,
माँ गंगा की आरती को जिसने देखा
उसके दिल में इक बनारस बस जाता है.
- Mashahoor
- |
- Dec 09, 2021
महादेव के भक्तों को सत्य पर गुरूर हैं,
बनारस का प्रेम भी पूरी दुनिया में मशहूर है.
- Patthar
- |
- Dec 09, 2021
नासमझी में पत्थर समझा,
समझ आया तो पारस हो गया,
उसने गंगा-सा ऐसे छुआ मुझको
कि मेरा रोम-रोम बनारस हो गया.
- Bhagwan
- |
- Dec 09, 2021
तुम्हें मैंने अपने दिल में
इस तरह से बसाया है,
जैसे गंगा किनारे भगवान शिव ने
दिव्य बनारस बसाया है.
- Jeevan
- |
- Dec 09, 2021
बनारस में मणिकर्णिका घाट
जीवन के सत्य को 24 घंटे दिखाता है,
इस घाट पर कुछ देर बैठने मात्र से
ही आध्यात्म और सत्य का ज्ञान हो
जाता है.
- Maa
- |
- Dec 09, 2021
बनारस की शाम सबसे सुंदर होती है,
जब माँ गंगा की आरती शुरू होती है
तो मन मन्त्र मुग्ध हो जाता है और
हृदय में अध्यात्म जागृत हो जाता है.
- Bhool
- |
- Dec 09, 2021
बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो,
माँ गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो,
पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और
बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो.
- Ganga
- |
- Dec 09, 2021
यहाँ बाबा विश्वनाथ का दरबार है,
यहाँ माँ गंगा की जय जयकार है,
अध्यात्म की नगरी बनारस को देखा
तो लगा यही तो जीवन का सार है.
चक्रधारी पांडेय
- Ras
- |
- Dec 09, 2021
जिसने भी छुआ वो स्वर्ण हुआ,
सब कहे मुझे मैं पारस हूँ
मेरा जन्म महा श्मशान मगर
मैं जिन्दा शहर बनारस हूँ.
चंद्रशेखर गोस्वामी
- Lucknow
- |
- Dec 09, 2021